उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

अयोध्या : रामलला के जमस्थान पर जन्मोत्सव का उल्लास

अयोध्या,05 अप्रैल=  रामजन्मोत्सव का उल्लास अयोध्या के मठ मंदिरो में चरम पर पहुंच चुका है। मंदिरों में विभिन्न धार्मिक आयोजन भक्तों की श्रद्धाकर्षण का केन्द्र बने हुये हैं। चैत्र नवमी को अपराहन 12 बजते ही भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया जायेगा।

जब पूरे देश में रामलला का जन्मोत्सव मनाया जा रहा होता है तो वहीं रामलला के दरबार रामजन्मभूमि परिसर में भी निर्धारित समय के अनुसार रामलला का जन्मोत्सव मनाया जाता है लेकिन इस उत्सव का दर्शन आम आदमी 12 बजे नहीं कर सकता। रामलला के प्रधान अर्चक पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास बताते हैं कि अयोध्या मामले के चलते यहां जन्मोत्सव में आम आदमी शरीक नहीं हो सकता हैं। परिसर की सुरक्षा में तैनात अधिकारी, सुरक्षाकर्मी भी जन्मोत्सव का दर्शन कर पाते हें।

उत्तर प्रदेश में किसानों की कर्जमाफी तो महाराष्ट्र में क्यों नहीं : उद्धव ठाकरे

पुजारी जी बताते हैं कि यहां अन्य मंदिरों की भांति कोई उत्सव नहीं हो पाता, हालांकि पारंपरिक ढंग से एवं विधिविधान पूर्वक यहां भी भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया जाता है।आज राम जन्म की वो घड़ी निकट आ रही हैं । अयोध्या में रामजन्मोत्सव का उल्लास श्रद्धालुओ में बना हुआ हैं ।

Related Articles

Back to top button
Close