Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

अरुणाचल प्रदेश के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का रिजिजू ने किया दौरा , 51 करोड़ रूपये की सहायता

नई दिल्ली, 15 जुलाई : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरेन रिजिजू के नेतृत्व में उच्च स्तरीय केन्द्रीय दल ने अरुणाचल प्रदेश के विभिन्न बाढ़ प्रभावित हिस्सों में राहत और बचाव कार्यों का निरीक्षण किया है। रिजिजू शनिवार अरुणाचल प्रदेश में बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे।

इससे पहले शुक्रवार को केंद्र सरकार ने अरुणाचल प्रदेश में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की सहायता के लिए 51.30 करोड़ रूपये की सहायता राशि जारी की है।

हुर्रियत नेताओं को ‘समझाने’ शाही इमाम ने पाक पीएम को लिखा पत्र

यह राशि बाढ़ राहत और बचाव कार्यों के लिए अग्रिम जारी की जा रही है।

दरअसल रिजिजू के नेतृत्व में केंद्रीय दल के सदस्य गुरुवार से शनिवार तक अरुणाचल प्रदेश, असम और मणिपुर का दौरे पर है। इसमें राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, नीति आयोग (नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर ट्रांसफोर्मिंग इंडिया) और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के सदस्य भी शामिल हैं| इन राज्यों में राज्य की एजेंसियों के साथ सभी (रक्षा और सीएपीएफ) बल राहत और बचाव कार्यों में लगे हुए हैं। जरूरत पड़ने पर देश के अन्य भागों से अतिरिक्त केन्द्रीय बलों को भी तैनात किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button
Close