उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

कर्नाटक की ऐतिहासिक जीत पर झूमे भाजपाई

बस्ती (ईएमएस)। कर्नाटक के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये सदर विधायक दयाराम चौधरी और पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने अपने आवास पर एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर प्रसन्नता व्यक्त किया।
विधायक दयाराम चौधरी ने कहा कि कर्नाटक की जनता ने जिस प्रकार से भाजपा के पक्ष में विश्वास व्यक्त किया है यह पार्टी की नीतियों, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और कार्यकर्ताओं के परिश्रम का फल है। भाजपा का विजय रथ समूचे देश में निरन्तर बढ रहा है।

कर्नाटक की जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करने वालों में राजकुमार शुक्ल, अनिल कुमार पाण्डेय, रमेश गुप्ता, अजय कुमार श्रीवास्तव, अमर सोनी, सुरेश चौधरी, अनिल पगार, जय प्रकाश पाण्डेय, चन्द्रभान, धर्मराज मौर्य, शेषनाथ चौधरी, विनोद कुमार, लालचंद चौधरी आदि शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
Close