Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

इस्तीफे के बाद बोली बरखा शुक्ला , अयोग्य हैं राहुल गांधी !

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (हि.स)। दिल्ली महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष बरखा शुक्ला सिंह ने इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व पर सवाल उठाए। बरखा शुक्ला सिंह ने राहुल गांधी को संगठन के लिए अयोग्य करार दे दिया है।

महिला कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष बरखा शुक्ला सिंह ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा देने की वजह दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन के साथ राहुल गांधी को भी बताया। शुक्ला ने राहुल लगातार पार्टी नेताओं से बातचीत करने से बचते रहे हैं।

बरखा ने कहा कि, ‘मैं किसी का नाम नहीं लेना चाहती लेकिन पार्टी के वरिष्ठ नेता ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी दिमागी तौर पर विक्षिप्त हैं क्योंकि वह मुझे तक नहीं जानते मैं कांग्रेस पार्टी की सच्ची सिपाही हूं और इस संगठन में आज से नहीं हूं।‘

बरखा ने कहा, ‘इन हालातों को देखकर वर्तमान में मैं अपने आप को यहां असहज महसूस कर रही हूं मैं महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रही थी मगर अजय माकन ने हमेशा महिला सुरक्षा और महिलाओं के सशक्तिकरण का विरोध किया है।‘

उन्होंने कहा अजय माकन को राहुल गांधी ने नॉमिनेट किया है और लगातार माकन द्वारा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं से लगातार दुर्व्यवहार किया जा रहा था। पार्टी कार्यकर्ताओं की लगातार उपेक्षा की जा रही थी इस बात को कई बार कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के सामने भी लाया गया मगर उन्होंने इस पर अपने आंख और कान बंद कर लिए है।

लोकसेवक अंतरात्मा की आवाज को दबा कर काम न करें : राजनाथ

बरखा ने उदाहरण देते हुए कहा नवरात्र के पहले दिन महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के निवास पर अपना विरोध भी जताया। प्रदर्शन के दौरान पांच जिला अध्यक्ष और 75 ब्लॉक अध्यक्ष शामिल थे जिन सभी ने अपनी उपेक्षा से तंग आकर अपने पद से इस्तीफा भी दे दिया था। उसमें से एक शोभा ओझा ने अजय माकन के खिलाफ पुलिस में उत्पीड़न की एफआईआर भी दर्ज कराई है।

इससे पहले केरल के युवा कांग्रेस नेता ‘सीआर महेश’ने भी राहुल पर निशाना साधते हुए कहा था कि ‘यदि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी का नेतृत्व नहीं करना चाहते तो वह हट जाएं, ताकि किसी अन्य को अवसर मिल सके।‘

महेश ने कहा था, ‘केरल में कांग्रेस नेतृत्वविहीन हो चुकी है, केरल से राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने वाले एके एंटनी नई दिल्ली में ‘मौनी बाबा’बने हुए हैं।‘

Related Articles

Back to top button
Close