खबरे

इस फिम्ल में सुशांत के अपोजिट नजर आएंगी श्रद्धा कपूर

मुंबई (ईएमएस)। ऐक्‍ट्रेस श्रद्धा कपूर लंबे समय से फ‍िल्‍मों से गायब हैं, लेकिन अब वे जल्दी ही अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ रुपहले परदे पर नजर आएंगी। अब दंगल फेम डायरेक्‍टर नीतेश तिवारी उन्‍हें अपनी अगली फ‍िल्‍म में कास्‍ट कर सकते हैं। आख‍िरी बार वह अपूर्व लाख‍िया की फ‍िल्‍म ‘हसीना पारकर’ में नजर आई थीं।

र‍िपोर्ट्स के मुताबिक, फ‍िल्‍म में श्रद्धा कपूर ऐक्‍टर सुशांत स‍िंह राजपूत के ऑपोज‍िट नजर आएंगी। इस फ‍िल्‍म के न‍िर्माता साज‍िद नाड‍ियाडवाला होंगे। हालांकि, इस बारे में ऑफ‍िशल अनाउंसमेंट होना बाकी है। चर्चा यह भी है कि जैकल‍िन फर्नांड‍िस को भी फ‍िल्‍म के ल‍िए अप्रोच क‍िया गया था। बता दें, संजय पूरन स‍िंह चौहान की फ‍िल्‍म ‘चंदा मामा दूर के’ में भी सुशांत के पोज‍िट श्रद्धा को कास्‍ट क‍िया जा रहा है। इस फ‍िल्‍म में सुशांत एक अंतरिक्ष यात्री के रोल में नजर आएंगे।

Related Articles

Back to top button
Close