खबरेविदेश

पाकिस्तानी जेलों में बंद हैं 500 भारतीय

इस्लामाबाद, 20 दिसंबर (हि.स.)। पाकिस्तान की विभिन्न जेलों में 500 से अधिक भारतीय नागरिक बंद हैं। इनमें अधिकतर मछुआरे हैं। यह जानकारी बुधवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।

समाचार पत्र डॉन के अनुसार, पाक गृह मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान की जेलों में कुल 996 विदेशी नागरिक बंद हैं जिनमें से 527 भारतीय नागरिक हैं। इन कैदियों पर आतंकवाद, हत्या, मादक पदार्थों की तस्करी और देश में गैरकानूनी तौर पर घुसने जैसे आरोप हैं। 

भारतीय कैदियों में से अधिकतर ऐसे हैं जिन्हें अरब सागर के पाकिस्तानी जल क्षेत्र में गैरकानूनी तौर पर मछली मारने के लिए गिरफ्तार किया गया है। 

विदित हो कि भारत और पाकिस्तान के मछुआरे अक्सर कथित रूप से एक दूसरे के जल क्षेत्र में मछली मारने के लिए हिरासत में लिए जाते हैं। दोनों देशों की समुद्री जल सीमा का अभी तक अधिकारिक निर्धारण नहीं हुआ है जिसका खामियाजा मछुआरों को भुगतना पड़ता है।

Related Articles

Back to top button
Close