उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

इस बार पत्थरवाली और भ्रष्टाचारवाली सरकारों को जनता सिखाएगी सबक: भूपेन्द्र यादव

Uttar Pradesh. लखनऊ, 15 फरवरी = भारतीय जनता पार्टी ने प्रथम चरण और द्वितीय चरण में मतदाताओं के उत्साह को पार्टी के पक्ष में जनसमर्थन करार दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि इस बार पत्थरवाली और भ्रष्टाचारवाली सरकारों को उत्तर प्रदेश की जनता सबक सिखायेगी। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के संकल्प पत्र में प्रदेश की जनता की सुरक्षा, सेवा और कल्याण के लिए जो घोषित नीतियों से मतदाता प्रभावित हैं और चुनाव में भाजपा नंबर एक पार्टी बनकर उभरेगी।

भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर बुधवार को प्रेसवार्ता में एक सवाल के जवाब में श्री यादव ने कहा कि सपा व बसपा के पिछले 15 सालों के कार्यकाल में प्रदेश बर्बादी की कगार पर आ गया है। भारतीय जनता पार्टी सपा व बसपा के मंत्रियों के घोटाले, और अपराध, गुंडागर्दी, माफियागीरी, लूट-डकैती व कुशासन-भ्रष्टाचार से मुक्त कराकर प्रदेश को विकास के पथ पर आगे ले जाएगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार आएगी तो पत्थर वाली सरकार और भ्रष्टाचार वाली सरकार दोनों के घपलों-घोटालों की जांच आयोग बनाकर की जाएगी। साथ ही 1.5 लाख पुलिस कर्मियों की भर्ती और छह फोरेंसिक लैब स्थापित कर दोषियों को दंड दिलाने की प्रक्रिया तेज कराएगी। एंटी भू माफिया व एंटी खनन विंग बनाकर प्रदेश में हुए अवैध खनन व जमीन पर अवैध कब्जों का पाई-पाई हिसाब लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
Close