खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

पैंथर संघर्ष संगठन के लोगों ने किया होटल पर हमला

मुंबई, 13 मई = लातूर में स्थित गुरू होटल के मैनेजर ने पैंथर संघर्ष संगठन के जिलाध्यक्ष के जन्मदिन निमित्त आयोजित पार्टी के लिए पैसा नहींं दिया, इसलिए चार से पांच लोगों ने होटल पर हमला करके मैनेजर विलास जोशी को घायल कर दिया है। घायल मैनेजर का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। विवेकानंद पुलिस ने मामला दर्ज करके दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

पैंथर संघर्ष संगठन के लातूर जिलाध्यक्ष का जन्मदिन मनाने के लिए उनके शुभचिंतकों ने पैसों का कलेक्शन शुरू किया और इसी क्रम में गुरू होटल के मैनेजर विलास जोशी से भी पैसा मांगा। जोशी ने पैसे देने से इनकार कर दिया, इस पर चार से पांच लोगों के समूह ने होटल मैनेजर पर लोखंडी रॉड और चाकू से हमला कर दिया।

अरहर की 1694 लावारिस बोरियां जब्त , कार्रवाई  शुरू 

घटना के बाद मौके पर पहुंची विवेकानंद पुलिस ने पंचनामा करके मामला दर्ज किया और होटल मैनेजर के बयान के बाद पैंथर संघर्ष संगठन के जिलाध्यक्ष के समर्थकों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है। मारपीट की यह घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो चुकी है। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने जहां दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं अन्य फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button
Close