उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

इस बीमारी से तंग आकर पति-पत्नी ने की खुदकुशी.

Uttar Pradesh. लखनऊ, 20 फरवरी= मड़ियांव थाना क्षेत्र में प्रीती नगर में रहने वाले दम्पति को जब खुद की लाइलाज बीमारी की जानकारी हुई तो दोनों ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रीती नगर निवासी प्रकाश आर्या (35) का कुछ वर्षों पूर्व में रेनू (30) से विवाह हुआ था और दोनों को दस महीने का बच्चा भी है। सोमवार को दोनों का शव उनके मकान में फंदे से लटकता हुए प्रकाश के पिता दानी आर्या ने देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को फंदे से उतारा एवं पंचनामा की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ये भी पढ़े : गोरखपुर : 75 वाहनों का चालान, 12 के खिलाफ 151 की कार्रवाई.

ये थी बीमारी 

मड़ियांव पुलिस की माने तो मौके पर पहुंची पुलिस टीम को स्थानीय लोगों से जानकारी हुई कि पति और पत्नी को एचआईवी पाजीटिव था और इस बेइलाज बीमारी से लड़ रहे दम्पति बेहद परेशान रहा करते थे। समाजवादी पार्टी की नेता बुढ़िया निगम के आवास के पास ही अपने पिता दानी राम के साथ प्रकाश और उसकी पत्नी रेनू रहते थे। पुलिस मामला पंजीकृत करते हुये आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

विवाहिता का फंदे से लटकता शव मिलने से हडकंप.

Related Articles

Back to top button
Close