Home Sliderखबरेस्पोर्ट्स

इस वजह से किराये के फ्लैट में रहने को मजबूर हुए विराट-अनुष्का , जाने कितना हैं किराया

मुंबई (ईएमएस)।: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने नया घर मिलने तक किराये के घर में रहेंगे। इसके लिए विराट ने वर्ली की एक इमारत की 40वीं मजिल पर किराये का घर लिया है। इस फ्लैट का किराया 15 लाख रुपये महीना होगा। बता दें कि 2016 में विराट ने वर्ली के एक प्रॉजेक्ट स्काई बंग्लो में 8,000 वर्ग फुट का फ्लैट बुक किया था, जो अभी निर्माणाधीन है। इसकी कीमत 34 करोड़ रुपये है।

कुछ दिनों पहले विराट ने घर की यह फोटो शेयर की थी .
कुछ दिनों पहले विराट ने घर की यह फोटो शेयर की थी .

जानकारी के अनुसार, विराट-अनुष्का को अपना फ्लैट 2019 तक मिलेगा। इसीलिए उन्होंने 24 महीने के लिए किराये पर घर लिया है। इस फ्लैट का अनुबधंध 24 महीनों के लिए किया गया है। इसके लिए विराट ने 1.5 करोड़ रुपये जमा किये है। 2675 वर्ग फुट का यह घर एनी बेसंट रोड, वर्ली स्थित रहेजा लीजंड इमारत की 40वीं मंजिल पर है। 

पेस एक बार फिर डेविस कप टीम में शामिल

अनुष्का के साथ विराट ने शेयर की यह सेल्फी
अनुष्का के साथ विराट ने शेयर की यह सेल्फी

पिछले दिसंबर कोहली ने अनुष्का से शादी करने के बाद दिल्ली को छोड़कर मुंबई में शिफ्ट होने का फैसला लिया था। दक्षिण अफ्रीका के टूर से लौटने के बाद कोहली ने वर्ली में यह फ्लैट किराए पर लिया। कोहली श्रीलंका में खेली जा रही निदाहास ट्राॅफी नहीं खेल रहे हैं। कोहली इन दिनों छुट्टियों पर हैं और वह अपना ज्यादा से ज्यादा समय अपनी पत्नी अनुष्का के साथ बिता रहे हैं। हाल में उन्होंने अनुष्का को किस करते हुए एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी।  

Related Articles

Back to top button
Close