खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

इस वजह से 45 साल के पति की 20 साल के प्रेमी ने की हत्या !

मुंबई, 18 जुलाई : नागपुर में प्रेम त्रिकोण की वजह से 45 वर्षीय पति की हत्या के मामले में 20 वर्षीय प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस मृतक की पत्नी की भूमिका भी जांच रही है। 

जानकारी के अनुसार नागपुर में मनोज लोणकर अपनी पत्नी सोनू के साथ रहते थे और कूरियर कंपनी में कार्यरत थे। मनोज लोणकर की पत्नी सोनू का प्रेम संबंध इशांत मुनघाटे के साथ हो गया था। इसलिए मनोज व सोनू में अक्सर विवाद होता रहता था, जिससे दोनों अलग-अलग रहते थे। 

नेशनल लेवल के कराटे खिलाड़ी ने चुराई बाइक, गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार रविवार को मनोज सोनू से मिलने के लिए गए थे, जहां उनका सोनू के साथ जोरदार विवाद हुआ था। उस समय मनोज ने सोनू को गाली-गलौज भी किया था। इससे सोनू का प्रेमी इशांत गुस्से में आग बबूला हो उठा था और उसने विश्वकर्मा नगर में वजनदार वस्तु से मनोज के सिर पर हमला कर दिया। जिससे मनोज की मौके पर ही मौत हो गई और इशांत फरार हो गया था। बाद में पुलिस ने काफी तफ्तीश के बाद मंगलवार को इशांत को गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Back to top button
Close