Home Sliderखबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

ईडी ने छगन भुजबल की 20 करोड़ से अधिक की संपत्ति को किया जब्त

मुंबई, 06 दिसम्बर : राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेेस के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल, पुत्र पंकज भुजबल और भतीजे समीर भुजबल के विरोध में ईडी ने नए सिरे से कार्रवाई करते हुए 20 करोड़ से अधिक की संपत्ति को किया जब्त कर लिया है। इसमें मुंबई नाशिक और पुणे में स्थित फ्लैट, बंगला और कार्यालय का समावेश है।

गौरतलब है कि गत वर्ष 14 मार्च 2016 से छगन भुजबल भ्रष्टाचार व आय से अधिक संपत्ति के मामले में आर्थर रोड जेल में बंद है। ईडी ने भुजबल के खिलाफ इसके पहले भी कार्रवाई करते हुए संपत्ति को जब्त कर लिया था और अब नए सिरे से कार्रवाई करते हुए 20 करोड़ से अधिक की संपत्ति को जब्त कर लिया है। इस संपत्ति में मुंबई नाशिक और पुणे में स्थित फ्लैट, बंगला और कार्यालय का समावेश है। उल्लेखनीय है कि भुजबल नई दिल्ली में बने महाराष्ट्र सदन में हुए भ्रष्टाचार के मामले सहित आय से अधिक संपत्ति के मामले में लगातार डेढ़ वर्ष से जेल में बंद हैं। 

इन संपत्तियों में कालाधन लगे होने के कारण जब्त किया गया है। नई दिल्ली में महाराष्ट्र सदन और मुंबई के कालीना परिसर में किए गए निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार का आरोप भुजबल पर लगा है। इस मामले में छगन भुजबल के पुत्र पंकज भुजबल और भतीजे समीर भुजबल को आरोपी बनाया गया है। ईडी ने अभी तक भुजबल परिवार की 178 करोड़ की संपत्ति को जब्त किया है। ईडी ने इस मामले में भुजबल और अन्य 52 लोगों को आरोपी बनाया है। (हि.स.)।

Related Articles

Back to top button
Close