Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

राहुल गांधी जल्द ही बनेंगे कांग्रेस के अध्यक्ष, 2019 में उनके नेतृत्व में लड़ा जाएगा लोस चुनाव,

मुंबई, 26 मई : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रतनजीत प्रताप नारायण सिंह ने आज जानकारी देते हुए कहा कि राहुल गांधी जल्द ही पार्टी अध्यक्ष की भूमिका संभालेंगे और 2019 का लोकसभा चुनाव उनके नेतृत्व में लड़ा जायेगा। सिंह ने यहां पत्रकारों को बताया की कांग्रेस में काफी फेरबदल चल रहा है. और आगे एआईसीसी में भी बदलाव की उम्मीद है।यह सबकुछ संगठन को मजबूत करने और उसे 2019 के चुनावों के लिये तैयार करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, राहुल जी अभी पार्टी उपाध्यक्ष हैं और वह जल्द ही पार्टी अध्यक्ष की भूमिका संभालेंगे। कांग्रेस 2019 का (आम) चुनाव उनके नेतृत्व में लड़ेगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई द्वारा भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार की विफलताओं को लेकर आयोजित प्रदर्शन में हिस्सा लेने यहां आये थे।

यह भी पढ़े : जदयू को लगा बड़ा झटका, लालू यादव ने खुद को घोषित किया महागठबंधन का बड़ा भाई .

Related Articles

Back to top button
Close