उत्तराखंडखबरेराज्य

उत्तराखंड में मौसम की करवट, तापमान में इजाफा

Uttarakhand .देहरादून, 17 फरवरी=  देवभूमि में पारा अभी से उछाल भरने लगा है। पहाड़ से लेकर मैदान तक सभी जगह वातावरण में हल्की गर्माहट महसूस की जाने लगी है। अधिकतम तापमान के लिहाज से देखें तो उत्तराखंड में गुरूवार रात देहरादून सबसे अधिक गर्म रहा। यहां तापमान 26.09 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो इस साल अब तक दून में सर्वाधिक है। उधर, मौसम विभाग की मानें तो पारे में उछाल का क्रम आज भी बने रहने की संभावना है।

धीरे-धीरे पारा रफ्तार पकड़ने लगा है। दून की ही बात करें तो 14 फरवरी को यहां अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो गुरुवार को 26.9 पर आ गया। सूबे के सभी क्षेत्रों में यह सर्वाधिक तापमान था। मौसम विभाग के आंकड़े तो यही बयां कर रहे हैं। विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान में सामान्य से दो से लेकर पांच डिग्री सेल्सियस तक का उछाल है।

उधर, मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि उत्तराखंड की ओर पश्चिमी विक्षोभ रुख कर रहा है। जब भी पश्चिमी विक्षोभ आता है तो उससे पहले तापमान में इजाफा होता है। इसके चलते 19 व 20 फरवरी को उत्तराखंड में हल्की वर्षा की संभावना बन रही है। बारिश होने पर तापमान फिर से नीचे आएगा।

Related Articles

Back to top button
Close