Home Sliderउत्तराखंडखबरेराज्य

उत्तराखंड में सुबह-शाम रहेगी कड़ाके की ठंड

देहरादून, 19 दिसम्बर :  देवभूमि में सर्द हवा के चलते मौसम के रंग भी जुदा-जुदा हैं। पहाड़ पर बर्फबारी तो मैदानी इलाकों में कोहरे ने दिक्कतें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक मौसम की यही तस्वीर बनी रहने की घोषण की है। खासकर हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में घना कोहरा छाया रहेगा।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 24 घंटे में उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना रहेगा। आसमान मुख्यत: साफ रहने से लेकर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। प्रदेश के बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमनोत्री में दिन में धूप खिलने से लोगों को कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिली है, लेकिन शाम ढलते ही ठंड में इजाफा हो गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, मंगलवार को दून में सुबह और शाम कड़ाके की ठंड रहेगी। न्यूनतम तापमान छह डिग्री तक लुढ़क सकता है। हालांकि, आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। (हि.स.)।

Related Articles

Back to top button
Close