Home Sliderखबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

उत्तर प्रदेश में किसानों की कर्जमाफी तो महाराष्ट्र में क्यों नहीं : उद्धव ठाकरे

Maharashtra.मुंबई, 04 अप्रैल=  किसानों को कर्जमाफी की घोषणा केवल चुनावी जुमला नहीं है, यह उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने दिखा दिया है। उत्तरप्रदेश जैसे सबसे बड़े राज्य में किसानों का कर्ज माफ किया जा सकता है तो महाराष्ट्र जैसे कृषिप्रधान राज्य में किसानों का कर्ज क्योंमाफ नहीं किया जा सकता है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री किसानों को कर्जमाफी देने के मामले में पीछे क्यों रह गए। इस तरह का सवाल शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने उठाया है।

ये भी पढ़े : किसानो को योगी का तोहफा : पहली कैबिनेट मीटिंग में किसानों के 1 लाख तक के कर्ज माफ .

उद्धव ठाकरे ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने राज्य के किसानों का कर्ज माफ कर दबे कूचले वर्ग के किसानों को बहुत बड़ी राहत दी है। अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अनुकरण करते हुए राज्य में किसानों की कर्जमाफी की घोषणा करें, जिससे राज्य के किसानों को राहत मिल सकें। उद्धव ठाकरे ने उत्तरप्रदेश में किसानों का कर्ज माफ करने पर योगी आदित्यनाथ का अभिनंदन किया है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र मेंसर्वाधिक किसानों ने आत्महत्या की है ।

राज्य में सूखा, बेमौसम बारिश सहित प्राकृतिक आपदाओं से किसान परेशान व कर्जदार हो गए हैं , इसलिए किसानों का कर्ज माफ होना बेहद जरुरी हो गया है।

Related Articles

Back to top button
Close