उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

उप्र. के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के आसार

लखनऊ, 30 अगस्त : राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को बादलों की आवाजाही के बीच धूप निकलने से मिला-जुला मौसम बना रहा। सुबह की शुरुआत में जहां आसमान साफ रहा, दोपहर में कई बार बदली छाये रहने की वजह से बारिश के आसार बने। हालांकि बीच में धूप निकले की वजह से उमस का भी असर देखने को मिला। मंगलवार को भी इसी तरह के मौसम के बीच कुछ स्थानों पर आशिंक रूप से बारिश हुई थी। उमस के बाद शाम को लोगों को राहत मिली थी। मौसम विभाग के मुताबिक बादलों और सूरज के बीच लुकाछिपी जारी रहेगी। अगले कुछ घंटों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के आसार हैं।

आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक जे.पी. गुप्ता ने बताया कि बुधवार को आगरा का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री, अलीगढ़ का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री, इलाहाबाद का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री, बहराइच का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है।

इसके अलावा बांदा का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री, बरेली का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री, गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री, झांसी का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री, कानपुर का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री, लखनऊ का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहने की सम्भावना है।

वहीं मेरठ का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री, मुरादाबाद का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री और वाराणसी का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है। 

मौसम विभाग के मुताबिक बीते चौबीस घण्टों में सबसे ज्यादा बारिश औरैया, अटारा, कर्वी, बांदा, हमीरपुर, ललितपुर, काल्पी आदि में दर्ज की गई। प्रदेश के कई क्षेत्रों में हल्की बारिश की बौछार आने की सम्भावना है। कल राजधानी व उससे सटे क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है। कुछ इलाकों में हल्की बारिश और गरज चमक के साथ छीटें पड़ सकते हैं। 

Related Articles

Back to top button
Close