उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

पुलिस महानिदेशक से मिलने को सुबह से लगी शिकायतकर्ताओं की पंक्ति

लखनऊ, 24 जनवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह के कुर्सी पर बैठने के दूसरे दिन बुधवार को सुबह से पुलिस मुख्यालय पर शिकायत करने वाले लोगों की संख्या बढ़ने लगी। अपनी शिकायत ले कर पहुंचे शिकायतकर्ताओं की एक घंटे के भीतर ही एक लम्बी पंक्ति लग गयी। 

उत्तर प्रदेश के कोने कोने से लोगों का बुधवार को पुलिस मुख्यालय पहुंचना हुआ। कुछ लोग अपने और कुछ अपने परिजन के साथ हुये अपराधिक घटना में कार्यवाही की मांग ले कर पहुंचे थे। लोगों ने पुलिस मुख्यालय के लोक शिकायत विभाग में सुबह से ही सक्रिय पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक लोगों की समस्याएं सुनने और उसके निस्तारण के प्रयास में जुटे रहें। 

अपनी शिकायत लेकर पहुंची एक महिला ने बताया कि लखनऊ के गोमती नगर थाने में वर्ष 2017 में दर्ज मुकदमे पर अभी तक आरोपियों को पकड़ने में पुलिस विफल रही है। पुलिस विभाग की लापरवाही की शिकायत ले कर वह नये पुलिस महानिदेशक से मिलने पहुंची थी और लोक शिकायत विभाग को अपनी शिकायत दर्ज कराते हुये आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

घरेलू हिंसा की शिकायत ले कर पहुंची एक महिला ने बताया कि ससुराली पक्ष के पुलिस विभाग में कई जगहों पर पकड़ होने के कारण उसके मामलें में पुलिस इंसाफ नहीं कर रही है। इसके कारण वह आज पुलिस महानिदेशक के आने के बाद यहां पहुंची है और शिकायत दर्ज कराया है।

पुलिस मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक (लोक शिकायत) प्रदीप कुमार ने बताया कि रोजाना ही चार सौ से पांच सौ लोगों की शिकायतें दर्ज होती है। आज सुबह से ही पंक्ति देखी गयी है। शुरू के एक घंटे में 50 से ज्यादा लोगों ने शिकायत दर्ज करायी है। 
उन्होंने कहा कि अधिकांश मामलों में जिलों के पुलिस अधीक्षक से वार्ता कर के निस्तारण के लिए कहा जाता है। जहां आवश्यक होता है, वहीं पर पुलिस महानिदेशक से मुलाकात करा के निस्तारण का प्रयास किया जाता है। 

Related Articles

Back to top button
Close