Home Sliderखबरेमहाराष्ट्रराज्य

उस्मानाबाद: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को काले झंडे दिखाने वाले कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज.

मुंबई, 13 मई : उस्मानाबाद जिले में स्थित पारडीफाटा के पास शनिवार को दौरे पर आए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को काला झंडा दिखाने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने जमकर पीटा। इसके बाद पुलिस ने काला झंडा दिखाने वाले सैकड़ों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने पुलिस की इस कार्रवाई की जोरदार निंदा की है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शनिवार को उस्मानाबाद जिले में दौरा करने वाले थे। इसकी जानकारी मिलते ही स्थानीय युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने किसानों को कर्जमाफी की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को काला झंडा दिखाना शुरू कर दिया। इस अवसर पर कांग्रेसी कार्यकर्ता मुख्यमंत्री व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रावसाहेब दानवे के विरोध में नारेबाजी भी कर रहे थे। उधर यहां मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात पुलिस वालों ने आंदोलनकारियों को समझाने का प्रयास किया ,लेकिन जब आंदोलनकारी नहीं माने तो पुलिस ने उनपर लाठीचार्ज कर दिया। इस लाठीचार्ज में कई कांग्रेसी घायल हुए हैं। उधर स्थानीय पुलिस इस मामले की जांच भी कर रही है।

 

यह भी पढ़े : पालघर नगर परिषद के CO और आर्किटेक्ट पर फौजदारी मामला दर्ज करने की मांग.

Related Articles

Back to top button
Close