Home Sliderदेशनई दिल्ली

एपी महेश्वरी बने पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो के महानिदेशक

नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (हि.स.)। केंद्र सरकार ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के विशेष महानिदेशक एपी महेश्वरी को पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति संबंधी समिति ने महेश्वरी की नियुक्ति पर अपनी मुहर लगा दी है।

महेश्वरी 1984 बैच के यूपी कैडर के अधिकारी हैं। उनकी यह नियुक्ति उनके सेवानिवृति 28 फरवरी 2021 तक अथवा अगले आदेश तक की गई है।

इसके अलावा, ए.आर.के. किनी (बीएच-1981) के 30 नवम्बर को सेवानिवृत्त होने के कारण उनकी जगह भारतीय पुलिस सेवा (बीएच-1983) के अधिकारी एसके सिन्हा को तैनात किए जाने का फैसला किया गया है। किनी के अगले माह सेवानिवृत्त होने के बाद सिन्हा उनकी जगह लेंगे।

Related Articles

Back to top button
Close