उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

कफारा गांव के एक घर में घुसा मगरमच्छ, लोगों में दहशत

लखीमपुर खीरी, (हि.स)। नदियों के बढ़े जल स्तर के कारण नदियों के आसपास बसे कई गांवों में पानी घुस जाने के कारण गांवों में जलीय जीवों का खतरा मंडराने लगा है। जनपद के कफारा गांव के एक घर में सोमवार रात मगरमच्छ घूस गया। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। वन अधिकारी मौके पर पहुंचे और मगरमच्छ के बच्चे को पकड़कर बीती देर रात घाघरा नदी में छोड़ा।

गांव में मगरमच्छ को देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत है। पहाड़ों पर हुई बारिश के बाद खीरी की नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। धौरहरा तहसील क्षेत्र के गांव कफारा निवासी मस्तराम कश्यप के घर में सोमवार की रात मगरमच्छ का बच्चा घुस गया। जिससे लोग खासे भयभीत हैं। हालांकि मामले की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी गई है। घटना के बाद जहां मस्तराम का परिवार भयभीत है, तो वहीं गांव के लोगों में भी भय व्याप्त है। 

मामले पर धौरहरा रेंजर ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है। जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची थी। टीम में मोहम्मद लतीफ, वनरक्षक रमाशंकर पांडे व आलोक मणि तिवारी शामिल थे। जिन्होंने मगरमच्छ के बच्चे को पकड़कर घाघरा नदी में छोड़ दिया है।

Related Articles

Back to top button
Close