उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

कमीशन के चक्कर में अंबेडकर-कांशीराम के मिशन को बसपा ने बदल दिया ,: राजरत्न अंबेडकर

Uttar Pradeshलखनऊ, 12 फरवरी = बाबा साहेब अंबेडकर के प्रपौत्र एवं भारतीय बौद्ध महासभा के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष राजरत्न अशोक अंबेडकर ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में डा. अंबेडकर-कांशीराम के मिशन को कमीशन में बदल दिया गया है। उन्होंने कहा जबकि अखिलेश यादव की सोच मिशनरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के इरादे संविधान पर हमला करने के हैं। मतदाताओं को गुमराह करने के लिए भाजपा नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हवाई वादे कर रहे हैं।

राजरत्न ने यहां कहा कि देश में दलित एवं पिछड़े निशाने पर हैं। भाजपा संविधान खत्म कर मुनस्मृति लागू करना चाहती है। उन्होंने कहा कि वह उत्तर प्रदेश में सपा को समर्थन दे रहे है क्योंकि बसपा और भाजपा एक ही है। एक को वोट देना दूसरे को वोट देना है।
वहीं इलाहाबाद के भारतीय जनता पार्टी (काशीप्रांत) के सदस्य तथा अ.भा. जायसवाल महासभा उ.प्र. के अध्यक्ष पदुम नारायण जायसवाल अपने तमाम साथियों के साथ रविवार को समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल हो गए। उन्होंने पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में कार्यकर्ताओं का कोई सम्मान नहीं है। वह पूंजीपतियों के हाथां में बिक गई है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल में व्यापारी खुशहाल है। उनके साथ पूर्व पार्षद विजय वैश्य, दिलीप चौरसिया आदि भी आज भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हो गए है।

आगे पढ़े =फिर शुरू होंगी पांचवीं, आठवीं की बोर्ड परीक्षाएं

इसके अलावा भाजपा और बसपा छोड़कर कैसरगंज, बहराइच के पूर्व ब्लाक प्रमुख (फखरपुर) रणवीर सिंह तथा अवधेश वर्मा, राष्ट्रीय सचिव युवजनसभा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में प्रधान, पूर्व प्रधान, बी.डी.सी. तथा अन्य प्रमुख लोग सपा में शामिल हो गए। चेयरमैन गन्ना विकास समिति के श्री लाल बहादुर सिंह भी इनके साथ समाजवादी पार्टी से जुड़ गए हैं।

विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी को तमाम राजनीतिक दलो के नेताओं और सामाजिक संगठनों का प्रमुखता से समर्थन मिल रहा है। भाजपा छोड़कर कई लोग समाजवादी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इन सबने चुनावों में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत और श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में पुनः उत्तर प्रदेश में बहुमत की सरकार बनाने के लिए अपने भरपूर समर्थन का भरोसा दिलाया है। उन्होंने अपने समर्थकों से भी सहयोग और जिताने की अपील की है।(हि.स.)।

 आगे भी पढ़े =सपा पर बरसे शाह बोले अखिलेश ने अपराध में यूपी को बनाया नम्बर एक.

Related Articles

Back to top button
Close