उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

सपा पर बरसे शाह बोले अखिलेश ने अपराध में यूपी को बनाया नम्बर एक.

Uttar Pradesh . पीलीभीत/सीतापुर, 11 फरवरी= भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने यहां सूबे में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के गठबन्धन सहित बहुजन समाज पार्टी (बसपा) पर । उन्होंने कहा कि पन्द्रह साल से सपा, बसपा के शासन ने प्रदेश को बर्बाद कर दिया। बुआ, भतीजे ने राज्य को कुछ नहीं दिया।

चौबीस घंटा बिजली, किसानों का भुगतान, युवाओं को रोजगार, व्यापारियों की सुरक्षा आदि के मामले में सपा सरकार पूरी तरह असफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि कहते हैं काम बोलता है। ऐसा नहीं है कि अखिलेश जी ने कुछ नहीं किया। अपराध में यूपी को नम्बर एक बना दिया। सबसे ज्यादा चोरी, छिनौती, लूट, डकैती जैसी घटनाएं हुईं। उन्होंने कहा कि अखिलेश को खुद पर भरोसा होता तो गठंबंधन नहीं करते। अखिलेश को पता है चुनाव हारने वाले हैं।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि यह दो पार्टियों का नहीं दो परिवारों का गठबंधन हुआ। हर जगह घोटाले करने वाली समाजवादी पार्टी और कांग्रेस एक हुए हैं। शाह ने कहा कि यूपी के अच्छे दिन तब आयेंगे, जब 11 मार्च को यह सपा सरकार अलविदा हो जाएगी।
शाह ने कहा कि सपा में शिवपाल यादव, अतीक अहमद, आज़म खां, पवन पाण्डेय, गायत्री प्रजापति सभी बाहर घूम रहे हैं। सीएम अखिलेश ने एक भी दागी विधायकों का टिकट नहीं काटा। वह आंखों में धूल झोंक रहे हैं। वह यूपी को नहीं बदल पायेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने पर यूपी में विकास होगा।

ये भी पढ़े : अब लखनऊ से देहरादून के लिए सीधी उड़ान रविवार से

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जिस दिन भाजपा से यूपी का मुख्यमंत्री शपथ लेगा, प्रदेश के यांत्रिक बूचड़खाने बंद कर दिये जायेंगे। भूमाफियाओं पर नकेल कसी जाएगी। उन्होंने सपा सरकार पर लैपटॉप जाति-धर्म के आधार पर भी बांटने का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर वर्ग तीन और चार के साक्षात्कार समाप्त कर दिये जायेंगे। भूमाफियाओं पर नकेल कसी जाएगी। इसके साथ ही किसानों का भुगतान 14 दिन में कर दिया जाएगा।

भाजपा अध्यक्ष ने सीतापुर में एमएलसी चुनाव में जीत को शुभ संकेत बताया। उन्होंने कहा कि कुशासन और गुण्डाराज से ध्यान भटकाने के लिए मुलायम-अखिलेश ने ड्रामा रचा था। वहीं राहुल और अखिलेश पर एक बार फिर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि दो शहजादे हैं। एक से मां दूसरे से अपना बाप परेशान है। दो पार्टियां आकण्ठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई हैं।

शाह ने कहा कि 10 साल से सोनिया-मनमोहन की सरकार ने 12 लाख करोड़ का घोटला किया। अखिलेश ने 5 सालों में हर क्षेत्र में घोटाला किया। उन्होंने सपा के कांग्रेस से गठबन्धन पर कहा कि पांच में शून्य मिला देने से शून्य ही होता है। इसी तरह अखिलेश के साथ कांग्रेस मिल भी गई तो परिणाम शून्य ही होने वाला है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि राहुल हमसे हिसाब मांगते हैं, मैं कहता हूं 2019 में मैं सारे सवालों का जनता को जवाब दूंगा। इनके शासनकाल में बिजली, गैस, पानी नहीं पहुंचा था, लेकिन मोदी सरकार ने गरीबों के घर में गैस चूल्हा पहुंचाया।

शाह ने कहा कि जब से केन्द्र में मोदी की सरकार बनी, हमेशा नई-नई योजना बना रही है, लेकिन अखिलेश उसे यूपी में लागू नहीं करते हैं। हर साल मोदी सरकार ने एक लाख करोड़ दिया लेकिन इसका फायदा आप तक नहीं पहुंचा। उन्होंने कहा कि सरकार बनते ही सभी छोटे किसानों का ऋण माफ कर दिया जाएगा और उनका बीमा भी किया जाएगा उन्होंने जनता से कहा कि भाजपा की सरकार बनाओ, सभी को मौका दिया एक मौका मोदी जी को दे दो, यूपी को नम्बर वन राज्य बना देंगे।

Related Articles

Back to top button
Close