Home Sliderदेशनई दिल्ली

कर्नाटक के नेताओं को कांग्रेस अध्यक्ष ने किया दिल्ली तलब

नई दिल्ली, 08 जनवरी (हि.स.)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक इकाई के प्रमुख नेताओं को आगामी 13 जनवरी को दिल्ली तलब किया है। 

फ़िलहाल राहुल गांधी बहरीन विदेश यात्रा पर हैं| उनकी वहां से 9 जनवरी को लौटने की संभावना है। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कर्नाटक में आगामी विधानसभा चुनावों के चलते पार्टी अध्यक्ष ने ये रणनीतिक बैठक बुलाई है। बैठक में मुख्यमंत्री सिद्धरमैया समेत प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख नेताओं को बुलाया गया है।

राहुल गांधी बैठक में कई प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा करेंगे जिससे कर्नाटक में जनता सीधे जुड़ने के कार्यक्रम हो। राहुल गांधी के कार्यालय ने बाकयदा इसके लिए प्रदेश इकाई से विस्तृत प्लान भेजने को भी कहा है। इस बैठक के बाद ही कांग्रेस अध्यक्ष कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार का बिगुल फूंकेंगे। उल्लेखनीय है कि कर्नाटक में कांग्रेस सत्ता में है और सरकार बचाना पार्टी के लिए बड़ी चुनौती है। 

Related Articles

Back to top button
Close