Home Sliderकर्नाटकखबरेराज्य

कर्नाटक के शुरूआती रुझान में भाजपा सबसे आगे , भाजपा 109 कांग्रेस 68 जेडीएस 43 अन्य 2

बेंगलुरु (ईएमएस)। कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरूआती रुझान सामने आ गए हैं। 109 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी, 68 सीटों पर कांग्रेस, जेडीएस 45 सीटों पर तथा दो स्थानों पर अन्य उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। 224 सीटों वाली इस विधानसभा में 222 सीटों पर मतदान हुआ था। 222 सीटों की मतगणना में जो परिणाम देखने को मिल रहे हैं। उससे स्पष्ट है कि भारतीय जनता पार्टी अपनी सरकार बनाने जा रही है। अभी शुरूआती रुझान है, इसलिए अभी अंतिम रूप से कुछ कह पाना संभव नहीं है।

सारे देश की निगाहें कर्नाटक विधानसभा के चुनाव परिणामों पर लगी हुई हैं। चुनाव परिणाम के जो नतीजे सामने आ रहे हैं। उससे स्पष्ट है कि बसपा और और जदएस के गठबंधन ने कांग्रेस को बड़ा नुकसान पहुंचाया है। वहीं भाजपा के चाणक्य अमित शाह ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह चुनावी प्रबंधन में अपनी भूमिका में एक बार फिर सफल रहे हैं। दक्षिण भारत के कांग्रेसी गढ़ को छीनने में अमित शाह के नेतृत्व में भाजपा सफल होती दिख रही है।

भाजपा ने यहां पर हिंदुत्व का कार्ड जमकर खेला। कांग्रेस भी हिंदुत्व को लेकर भाजपा के जाल में फ़ंस कर रह गई। कांग्रेस के रणनीतिकारों ने बसपा और जदएस के गठबंधन को महत्व नहीं दिया। जिसके कारण कांग्रेस कर्नाटक में जीती हुई बाजी को हार गई है। वोटों के ध्रुवीकरण में जदएस और बसपा के गठबंधन ने कर्नाटक में त्रिकोणीय संघर्ष की स्थिति बना दी थी । चुनाव प्रचार के दौरान जदएस और बसपा के गठबंधन को लेकर भाजपा आश्वस्त थी कि उसने कांग्रेस के वोट बैंक में सेंध लगा दी है।कांग्रेस और जदएस गठबंधन के बीच वोटों के बट जाने का लाभ निश्चित रूप से भाजपा को मिला है।अमित शाह की यह रणनीति कर्नाटक में पूरी तरह सफल रही।

कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के विरोध में कोई लहर नहीं थी मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के प्रति लोगों का सदभाव था। उसके बाद भी वोटों के बंटवारे का लाभ भाजपा अपने पक्ष में उठाने में सफल रही है। कर्नाटक की यह जीत, जो जीता वही सिकंदर की तर्ज पर,एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह की दूरदृष्टि और सफल चुनावी प्रबंधन का सबसे बड़ा नमूना है।कर्नाटक की इस जीत से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह को लेकर जो विरोध पनप रहा था। निश्चित रूप से उसको दबाने में कर्नाटक की जीत महत्वपूर्ण होगी।

Related Articles

Back to top button
Close