Home Sliderदेशनई दिल्ली

कांग्रेस के निर्विरोध अध्यक्ष बने राहुल गांधी , 16 दिसंबर को होगी ताजपोशी

नई दिल्‍ली, 11 दिसंबर : राहुल गांधी विधिवत कांग्रेस के अध्यक्ष हो गए हैं। राहुल गांधी के आधिकारिक रूप से अध्यक्ष बनने की घोषणा के साथ ही कांग्रेस मुख्यालय पर जश्न प्रारम्भ हो गया। सोमवार को कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव प्राधिकार समिति के अध्यक्ष मुल्लापल्ली रामचंद्रन के ऐलान किया कि कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर एकमात्र राहूल गांधी ने नामांकन किया और उनके समर्थन में पर्याप्त प्रस्तावकों प्रतिवेदन दिया। इसलिए वे निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए जा रहे हैं। इस घोषणा के साथ ही पार्टी मुख्यालय के बाहर और अंदर बड़ी संख्या में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर जश्न मनाना शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं ने ख़ुशी जताते हुए एक-दूसरे को गुलाल लगाया और जमकर आतिशबाजी भी की। 

फ़िलहाल 24 अकबर रोड पर ढोल-नगाड़ों की थाप और राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे गूंज रहे हैं। इसी दौरान कांग्रेस नेताओं ने राहुल को शुभकामनाएं देना शुरू कर दिया है। हालांकि आधिकारिक रूप से राहुल 16 को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने राहुल के अध्यक्ष चुने जाने पर कहा, ‘पूरे देश को राहुल गांधी से उम्मीदें हैं। अध्यक्ष चुने जाने से पहले उन्होंने अपनी प्रकृति दिखा दी है। वह अपनी जिम्मेदारी जानते हैं।’ 

वहीं दिल्ली अध्यक्ष अजय माकन ने राहुल को बधाई देते कहा, राहुल गांधी ने अब तक बहुत अच्छा कार्य किया है। पार्टी में उनके अध्यक्ष बनने पर बहुत उत्साह है।’ महिला कांग्रेस नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने बधाई देते हुए इसे नए दौर की शुरुआत बताया। (हि.स.)।

Related Articles

Back to top button
Close