Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

कांग्रेस मुख्यालय पर राहुल ने लगाया जनता दरबार

नई दिल्ली, 28 फरवरी (हि.स.)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज (बुधवार) को जनता दरबार लगाकर पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को जमीन पर कार्य करने एवं अधिक से अधिक आम जनता से जुड़ने के निर्देश दिए। राहुल ने कहा कि हमें केंद्र और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) के कार्यों की तुलना जनता को बतानी है। इस दौरान राहुल ने देश के कई हिस्सों से आए कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर उनकी तकलीफों को जाना। जिनमें मछुआरा कांग्रेस के कार्य़कर्ताओं ने भी हिस्सा लिया। 

उल्लेखनीय है कि पिछले माह संसद सत्र के दौरान राहुल गांधी ने जनता दरबार लगाना प्रारम्भ किया था। राहुल गांधी ने सबसे पहले ये प्रयोग अपनी गृह लोकसभा अमेठी में किया था। वे दिल्ली में भी इसको दोहरा रहे है। राहुल गांधी के इस कदम को पार्टी में नए बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। जनता दरबार के जरिए राहुल का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं और तकलीफों से रूबरू होना है।

Related Articles

Back to top button
Close