Home Sliderउत्तर प्रदेशखबरेराज्य

कासगंज : पुलिस ने चंदन की हत्या में प्रयुक्त तमंचा किया बरामद

कासगंज, 01 फरवरी : कासगंज पुलिस ने 26 जनवरी को तिरंगा यात्रा के दौरान हुई चंदन की हत्या के आरोपी व दंगे के मास्टरमाइंड सलीम की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा नदरई गेट बांकनेर के पास की झाड़ियों से बरामद किया है। 

कासगंज हिंसा में बुधवार की देर शाम तक पुलिस द्वारा 41 दंगाइयों व 81 शान्तिभंग करनेवालों को गिरफ्तार करने का दावा किया गया है। कासगंज पुलिस के प्रवक्ता ने गिरफ्तारी के आंकड़े जारी करते हुए बताया है कि दंगा के मामले की कोतवाली प्रभारी रिपुदमन सिंह द्वारा लिखाई गयी पहली प्राथमिकी के सभी 4 नामजद गिरफ्तार किये जा चुके हैं। इसके अलावा प्रकाश में आये 8 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर इस मामले में 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

चंदन की हत्या के बाद उसके पिता सुशील गुप्ता द्वारा लिखाई हत्या की प्राथमिकी के 20 नामजदों में से 8 को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस मामले में जांच के दौरान प्रकाश में आये 9 अन्य आरोपियों सहित अब तक 15 आरोपियों की गिरफ्तारी की गयी है।

प्रवक्ता के अनुसार इनके अलावा इस हिंसा के दौरान दर्ज अन्य मामलों में अब तक 14 आरोपियों की गिरफ्तारी की गयी है। इस मामले में 41 नामजद व प्रकाश में आये आरोपियों के अलावा 81 लोगों को धारा 151, 107, 116 के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया है। (हि.स.)।

Related Articles

Back to top button
Close