Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

किशनगढ़ फील्ड फायरिंग रेंज में मोर्टार फटने से नौ जवान घायल

जैसलमेर, 30 मई (हि.स.)। जैसलमेर जिले में भारत-पाक सीमा से लगी किशनगढ़ फील्ड फायरिंग रेंज में मंगलवार सुबह मोर्टार फटने से सेना के नौ जवान घायल हो गए। हादसा मोर्टार के टारगेट से पहले गिरने से हुआ। घायल जवानों का रामगढ़ के अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर के आर्मी अस्पताल में भारती करा दिया गया है। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

महिला ऑफिसर को बचाने स्विमिंग पूल में कूदे इस IAS ऑफिसर की मौत !

सेना के सूत्रों के अनुसार सीमा सुरक्षा बल जैसलमेर के किशनगढ़ फील्ड फायरिंग रेंज में मंगलवार सुबह सीमा सुरक्षा बल की 112 बटालियन बीकानेर के जवान अभ्यास कर रहे थे। इसी दौरान 51 एमएम मोर्टार फटने से सीमा नौ जवान घायल हो गए। इनमें दो की हालत गम्भीर बताई जा रही है। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए रामगढ़ लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को सेना के हेलीकॉप्टर से जोधपुर भेज दिया गया है। घायल जवानों कांस्टेबल सुमन बिश्वास, कांस्टेबल बच्चन बोडो, कांस्टेबल राम बाबू, कांस्टेबल कुमार, कांस्टेबल मिथुन मंडल, कांस्टेबल बी राम बाबू, कांस्टेबल प्रेम सिंह, कांस्टेबल रविंदर, कांस्टेबल जी एस वीरान शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button
Close