Home Sliderखबरेदेशराज्य

पूर्वोत्तर के 8 राज्यों में कोरोना के 3229 मामले, पिछले 24 घंटों में आए 315 नये मरीज

गुवाहाटी । देश के पूर्वोत्तर के सिक्किम समेत 08 राज्यों में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। आरंभ में पूर्वोत्तर में मरीजों की संख्या बेहद कम थी लेकिन अब स्थितियां काफी बदल गई हैं। पूर्वोत्तर के राज्यों में भी कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है।

पूर्वोत्तर के राज्यों में जैसे-जैसे दूसरे राज्यों से राज्य के लोगों का आगमन शुरू हुआ है, वैसे-वैसे संक्रमण का प्रसार तेजी से बढ़ रहा है। सबसे अधिक मामले असम में आए है। दूसरे नंबर पर त्रिपुरा राज्य है।

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों के दौरान 315 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इस तरह मरीजों की कुल संख्या 4215 हो गई है, जिसमें से 1058 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में कुल 154 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं। जबकि, 3229 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में चल रहे इलाज चल रहा है। वहीं छह मरीजों की मौत हो गई है, जबकि छह मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं।

असम में नये मरीजों की संख्या 154 शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 2836 है। जबकि, 785 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 148 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं, 2044 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 04 मरीजों की मौत तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

त्रिपुरा में 38 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 840 हो गई है। जबकि, 192 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। वहीं 648 मरीजों का इलाज चल रहा। वहीं, 01 मरीज की मौत हो गई है, जबकि 03 मरीज राज्य के बहर चले गए हैं।

मणिपुर में 100 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 272 हो गई है, वहीं 58 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। वहीं, 06 नये मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। जबकि, 272 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों इलाज चल रहा है।

नगालैंड में 06 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 122 हो गई है। राज्य में 08 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। 122 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

अरुणाचल प्रदेश में 06 नये कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। मरीजों की कुल संख्या 57 हो गई है। वहीं 01 मरीज स्वस्थ्य हो गया है। 56 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

मेघालय 03 नये मरीज की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 39 हो गई है। जिसमें से 13 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। जिसमें 25 मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि, 01 मरीज की मौत हो चुकी है।

मिजोरम में 08 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 42 हो गई है। जबकि, 01 मरीज स्वस्थ्य हो चुका है। वहीं 41 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सिक्किम में पिछले 24 घंटे के दौरान कोई भी नया मरीज सामने नहीं आया है। राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 07 हो गई है। 07 मरीजों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close