Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

किसानों पर हुए लाठीचार्ज पर बोले राहुल गाँधी , किसान अपना दर्द भी नहीं सुना सकते …..

नई दिल्ली ( 2 अक्टूबर ): मांगों को लेकर दिल्‍ली जा रहे किसानों पर लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़ जाने की कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने निंदा की है। साथ ही राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोला है। राहुल गांधी ने कहा कि अब किसान देश की राजधानी आकर अपना दर्द भी नहीं सुना सकते हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि विश्व अहिंसा दिवस पर बीजेपी का दो-वर्षीय गांधी जयंती समारोह शांतिपूर्वक दिल्ली आ रहे किसानों की बर्बर पिटाई से शुरू हुआ। अब किसान देश की राजधानी आकर अपना दर्द भी नहीं सुना सकते!

अपनी मांगों को पूरी करवाने के लिए हरिद्वार से चला हजारों किसानों का काफिला दिल्ली की सरहद तक पहुंच गया। मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन की अगुवाई वाला मार्च गाजियाबाद पहुंचा और यहां पर पुलिस से झड़प हुई। यूपी-दिल्ली बॉर्डर पर पुलिस ने यहां पर बैरिकैडिंग कर दी थी, जहां किसान और पुलिस के बीच तीखी बहस हो गई। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए पानी की बौछारें की और आंसू गैस के गोले छोड़े। साथ ही लाठीचार्ज भी किया है।

Related Articles

Back to top button
Close