उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

कुछ दिन पहले ही फौजी की बेटी ने की थी खुदकुशी ,पोस्टमार्टम रिपोर्ट देख पुलिस के उड़े होश !

फतेहपुर, 20 फरवरी : शहर के अशोक नगर के रहने वाले फौजी की बेटी की खुदकुशी मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या होने की पुष्टि से पुलिस के होश उड़ गए हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

मोहल्ला अशोक नगर निवासी रिटायर्ड फौजी रामकुमार सिंह दिल्ली के धौलापुर रेस कोर्स में सिक्योरिटी एजेन्सी में कार्यरत हैं। बताया गया था दो दिन पहले उनकी बेटी प्रियंका कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के समय घर सूना था। प्रियंका की मां कहीं बाहर गयी थी। प्रियंका स्नातक की छात्रा थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्रियंका की गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। 

हादसा : नियंत्रण खो पेड़ से टकराकर गड्ढे में जाकर पलटी पिकप, दो की मौत, 11 घायल

पुलिस क्षेत्राधिकारी कपिलदेव मिश्र का कहना है कि पीड़ित परिजनों से भी पूछताछ की गई है। हत्या के साक्ष्य मिलते ही वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।  (हि.स.)।

Related Articles

Back to top button
Close