खबरेराज्यहिमाचल प्रदेश

कुल्लू में भाजपा ने जीती तीन सीटें

कुल्लू, 18 दिसम्बर (हि.स.)। कुल्लू जिला की चारों विधानसभा क्षेत्रों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। जिसमें भाजपा ने तीन सीटों पर कब्जा किया है। जबकि कांग्रेस एक सीट पर सिमट कर रह गई है।

मनाली, बंजार और आनी भाजपा के खाते में गई हैं। जबकि कुल्लू सीट पर कांग्रेस ने बाजी मारी है।

मनाली विस क्षेत्र में भाजपा के गोविंद सिंह ठाकुर को 26955, कांगे्रस के हरि चंद शर्मा को 23947, आजाद उम्मीदवार गजेंद्र सिंह 1066, बहुजन समाज पार्टी के जीत राम 384 और नोटा पर 322 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पोस्टल बैलेट में गोविंद सिंह को 218 और हरि चंद शर्मा को 221 मत प्राप्त हुए। 

कुल्लू विस क्षेत्र में कांग्रेस के सुंदर सिंह को 31423, भाजपा के महेश्वर सिंह को 29885, राष्ट्रीय आजाद मंच की रेणुका डोगरा को 469, आजाद उम्मीदवार कमल कांत शर्मा को 243 और नोटा पर 407 मत प्राप्त हुए। पोस्टल बैलेट में सुंदर सिंह को 314, महेश्वर सिंह को 376, रेणुका डोगरा को 2 मत मिले। 

बंजार में भाजपा के सुरेंद्र शौरी को 28007, कांगे्रस के आदित्य विक्रम सिंह को 24767, बहुजन समाज पार्टी के झाबे राम कौशल को 535 और नोटा पर 684 मत पड़े। पोस्टल बैलेट में सुरेंद्र शौरी को 497, आदित्य विक्रम को 390, बसपा के झाबे राम को 2 मत मिले, जबकि 58 वोट रद्द किए गए। 

भाजपा के किशोरी लाल को 30559, कांग्रेस के परस राम को 24576, माकपा के लोकेंद्र कुमार को 4704 और 943 मत नोटा के खाते में गए। आनी में पोस्टल वोटों में भाजपा को 538, कांग्रेस 644, माकपा को 23, नोटा पर 2 मत पड़े, जबकि 9 पोस्टल वोट रद कर दिए गए।

Related Articles

Back to top button
Close