Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

केजरीवाल पर सिद्धू का निशाना , बोले नीयत खराब इसलिए हारे.

National. नई दिल्ली, 09 मार्च (हि.स.)। पंजाब में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की नियत को खोट बताया है।

नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि जीत के लिए आपके इरादे अच्छे होने चाहिए। अरविंद केजरीवाल इसलिए हारे क्योंकि उनकी नीयत में खराबी थी। उन्हें हर चीज अपने लिए चाहिए थी। यह जीत कांग्रेस के वर्करों की जीत है।

इसके साथ ही सिद्धू ने पार्टी की जीत के लिए राहुल गांधी, कैप्टन अमरेंदर सिंह और प्रियंका गांधी का धन्यवाद दिया। उन्होंने अपनी बात में सोनिया गांधी से वादा किया कि पंजाब की शान के लिए वह हर कुर्बानी देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि यह चुनाव उनके लिए कांग्रेस के लिए करो या मरो की स्थिति थी।

जित पर बोले अमित शाह उप्र, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा मेंं बनेगी भाजपा की सरकार

उल्लेखनीय है कि पंजाब विधानसभा चुनावों के अब तक के परिणाम के अनुसार कांग्रेस दो तिहाई बहुमत हासिल कर चुकी है। कांग्रेस 76 सीटों के साथ पहले नंबर पर है जबकि आम आदमी पार्टी तीसरे स्थान के लिए 23 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

Related Articles

Back to top button
Close