उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

कैबिनेट मंत्री आशुतोष टण्डन ने जनसमस्याओं का किया निवारण

लखनऊ, 21 सितम्बर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) प्रदेश मुख्यालय पर जनसमस्याओं के निराकरण के लिए गुरुवार को कैबिनेट मंत्री आशुतोष टण्डन उपस्थित रहे। जनसहयोग केन्द्र पर आये हुए लोगों की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के लिए आदेश दिये। 

प्रदेश मीडिया सहप्रभारी आलोक अवस्थी ने बताया कि टण्डन ने दोपहर 11 से दोपहर 1 बजे तक जनसमस्याओं के निस्तारण किया। जनसहायोग केन्द्र पर आशुतोष के सहयोग में प्रदेश उपाध्यक्ष बाबूराम निषाद व प्रदेश मंत्री शंकर गिरी जनसमस्याओं के निराकरण में उपस्थित रहे। 

उन्होंने बताया कि 22 सितम्बर को कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’ जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए उपस्थित रहेंगे। वहीं उनके सहयोग के लिये प्रदेश उपाध्यक्ष डा. राकेश त्रिवेदी, प्रदेश मंत्री धर्मवीर प्रजापति व कार्यालय सहायक आनंद पाण्डेय भी उपस्थित रहेंगे। 

Related Articles

Back to top button
Close