खबरेदेशनई दिल्ली

क्राइम ब्रांच ने दबोचा भगोड़े बीएसएफ जवान को !

नई दिल्ली,19 जनवरी= पत्नी व बेटे को छोड़कर फरार हुए एक पूर्व बीएसएफ जवान को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। पत्नी ने उसके खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवा रखा था। इस मामले में अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित कर रखा था। वहीं पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था। बीते तीन वर्षों से वह अपनी प्रेमिका के साथ लिव-इन-रिलेशन में रह रहा था।

संयुक्त पुलिस आयुक्त रवीन्द्र यादव के अनुसार बीते 14 जनवरी को क्राइम ब्रांच को सूचना मिली कि फरार चल रहा राहुल अरोड़ा छतरपुर में अपनी प्रेमिका के साथ रहता है। इस जानकारी पर पुलिस टीम ने छापा मारकर घर से राहुल को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बीएसएफ में हवलदार के पद पर तैनात था। लेकिन वहां बिना जानकारी दिए वह फरार हो गया, जिसके चलते उसे बर्खास्त कर दिया गया था। उसकी शादी वर्ष 2007 में हुई थी। लेकिन शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच अनबन होने लगी। वर्ष 2008 में उसकी पत्नी ने एक बेटे को जन्म दिया। वर्ष 2010 में वह अपनी पत्नी और बेटे को छोड़कर देहरादून के लिए निकला, लेकिन मुड़कर नहीं लौटा। पत्नी ने उसके व परिवार के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और स्त्री धन रखने का केस दर्ज करवाया था।

खेल कोटे से मिली थी नौकरी…….

आरोपी वाटर स्पोर्टस का बेहतरीन खिलाड़ी रहा है। इसके चलते ही उसे वर्ष 1998 में बीएसएफ ने बतौर सिपाही नौकरी दी थी। अपनी शादी बचाने के लिए वह पत्नी को लेकर परिजनों से अलग रहने लगा। लेकिन तब भी जब बात नहीं बनी तो वह वर्ष 2010 में बिना पत्नी को कुछ बताए फरार हो गया।

देहरादून में की मजदूरी………

आरोपी ने पुलिस को बताया कि देहरादून जाकर उसने काफी समय तक मजदूरी की। इसके बाद वह दिल्ली आ गया। यहां उसकी मुलाकात एक युवती से हुई। वह उसके साथ लिव-इन- रिलेशन में रहने लगा।

Related Articles

Back to top button
Close