उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

क्राइम ब्रांच व सर्विलांस में तैनात प्रभारियों को मिली थानों की कमान

लखनऊ, 02 जनवरी (हि.स.)। लखनऊ में कानून व्यवस्था को बनाये रखने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने साइबर सेल और क्राइम ब्रांच में तैनात प्रभारियों को थानों की कमान सौंपी है। जबकि कई थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव भी किया है। वहीं पुलिस लाइन से दो थानेदारों को थाने का कार्यभार भी सौंपा गया है। 

प्रभारी साइबर सेल अरुण कुमार को प्रभारी निरीक्षक गौतमपल्ली बनाया गया है। क्राइम ब्रांच निरीक्षक परशुराम त्रिपाठी को प्रभारी निरीक्षक को थाना कैंट की जिम्मेदारी सौंपी है। प्रभारी सर्विलांस सेल उपनिरीक्षक बलवन्त शाही को थानाध्यक्ष बन्थरा बनाया गया है। बन्थरा प्रभारी निरीक्षक शिव शंकर सिंह को इंटौजा थाने में तैनाती दी गयी है। 

प्रभारी निरीक्षक चन्द्रभान सिंह को इंटौजा थाने से क्राइम ब्रांच भेजा गया है। इसी कड़ी में उपनिरीक्षक अम्बर सिंह को थानाध्यक्ष गौतमपल्ली से क्राइम ब्रांच बख्शी का तालाब (बीकेटी) थाना प्रभारी ओेमवीर सिंह चौहान को क्राइम ब्रांच, आशियाना थाना प्रभारी रीतेन्द्र प्रताप सिंह को क्राइम ब्रांच और थानाध्यक्ष विकास सिंह को क्राइम ब्रांच भेजा गया है। 

पुलिस लाइन से निरीक्षक तेज प्रकाश सिंह को प्रभारी निरीक्षक बख्शी का तालाब (बीकेटी) बनाया गया है। इसके अलावा त्रिलोकी सिंह प्रभारी निरीक्षक आशियाना थाने का चार्ज दिया गया है। सरोजनी नगर के बिजनौर चौकी प्रभारी सचिन कुमार गुप्ता को थानाध्यक्ष विकासनगर बनाया गया है। 

Related Articles

Back to top button
Close