Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

गुरुदास कामत ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दिया

नई दिल्ली, 26 अप्रैल (हि.स.)। कांग्रेस महासचिव और मुंबई के सांसद गुरुदास कामत ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है।

गुरुदास कामत गुजरात कांग्रेस के प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे और वे फिलहाल मुंबई में चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। इसके चलते पार्टी ने अशोक गहलोत को गुजरात के प्रभारी की नई जिम्मेदारी सौंप दी है।

दरअसल कामत ने बुधवार को अपने एक बयान में कहा कि पिछले सप्ताह उन्होंने राहुल गांधी से मुलाकात कर इस सिलसिले में बात की थी कि वह पार्टी में फिलहाल किसी पद पर नहीं रहना चाहते।

सूत्रों के अनुसार राजस्थान में धौलपुर उपचुनाव में हार की जिम्मेदारी लेते हुए उन्होंने पद से इस्तीफे की पेशकश की है। पार्टी राजस्थान में अशोक गहलोत और सचिन पायलट के दो गुटों में बंट गई थी और कामत की गहलोत से नजदीकी के चलते राहुल खेमा गुरुदास कामत से नाराज था। इसी वजह से गुजरात में भी कामत को हटाकर अशोक गहलोत को प्रभारी नियुक्त कर दिया है।

2जी घोटाला: ए. राजा के खिलाफ बहस पूरी, फैसला 5 जुलाई के बाद

वहीं राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट को मजबूती दी गई है। हालांकि सूत्रों के अनुसार सचिन पायलट को कांग्रेस आलाकमान प्रदेश में पूरी कमान देना चाहती है। गौरतलब है कि अशोक गहलोत और सचिन पायलट में समय—समय पर राजनीतिक विरोधाभास देखने को मिलता रहा। इस निर्णय से पार्टी में राहुल गांधी गुट को और मजबूती मिलती नजर आ रही है।

Related Articles

Back to top button
Close