खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

गूगल की मदद से पुलिस ने नष्ट की देशी दारू की भट्टी.

Maharashtra. मुंबई, 06 फरवरी=  ठाणे जिले के भाईंदर पश्चिम में तिवारा के जंगल में बनी चार अवैध देशी दारू की हाथभट्टी को पुलिस ने नष्ट कर दिया है। इसमें से एक की खोज गूगल के सहारे की गई। भाईंदर पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक राजेंद्र कांबले ने कार्रवाई करते हुए देशी दारू की हाथभट्टी को नष्ट करने का सराहनीय कार्य किया है।

गौरतलब है कि ठाणे ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक डॉ महेश पाटिल ने एक सूचना पर भाईंदर पुलिस को आदेशित किया कि पश्चिम के तिवारा के जंगल में चल रही अवैध देशी दारू की हाथभट्टी को तत्काल प्रभाव से नष्ट कर दिया जाए और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए।

पुलिस अधीक्षक के आदेश पर भाईंदर पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक राजेंद्र कांबले ने कार्रवाई करते हुए चार देशी दारू की हाथभट्टी को नष्ट कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुर्धा खाडी क्षेत्र में दो और खोपरा क्षेत्र में एक देशी दारू की हाथभट्टी चलाई जा रही थी। इस पर कार्रवाई करते हुए उसे नष्ट कर दिया गया है।

इस मामले में अंकुश पाटिल, भूषण पाटिल और विलास भगत के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसी तरह राई शिवनेरी में हाथभट्टी लगाने की जानकारी पुलिस को मिली थी, पर वहां तक कैसे पहुंचा जाए, इससे पुलिस अनजान और असहाय थी। गुगल के सहारे पुलिस ने वहां पर पहुंच कर जहां हाथभटटी को नष्ट किया, दूसरी ओर इस मामले में प्रकाश पाटिल के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Related Articles

Back to top button
Close