उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

चिकित्सकों के दोहरे हत्याकांड में सात आरोपी गिरफ्तार

आज़मगढ़, 02 जून = रानी की सराय थाना के चकमेउवां गांव में रविवार को हुए चिकित्सकों के दोहरे हत्याकांड के मामले में स्वाट और पुलिस की टीम ने घटना में शामिल मुख्य आरोपी सहित सात इनामी आरोपियों को बेलइसा चौराहे के पास से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से रायफल, दो बन्दूक, लाठी-डंडा, राड इत्यादि बरामद किया। पुलिस अधीक्षक ने दावा किया कि आरोपियों को रिमांड पर लेकर घटना के असल कारणों का पता लगाया जायेगा।

रविवार को कोटे और चुनावी रंजिश के चलते रानी की सराय थाना क्षेत्र में चकमेउवां गांव में दो चिकित्सकों की पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी थी। इस घटना में सात लोगों को नामजद करते हुए चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमों के साथ स्वाट टीम को लगाया था। घटना के दूसरे दिन ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था जबकि फरार मुख्य आरोपी ग्राम प्रधान राजेन्द्र यादव के ऊपर 12 हजार और अन्य छह आरोपियों के खिलाफ पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

बाल विकास मंत्री मेनका गांधी की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली रेफर

शुक्रवार को स्वाट टीम और पुलिस के संयुक्त प्रयास से बेलइसा चौराहे के पास मुख्य आरोपी राजेन्द्र यादव तथा अन्य आरोंपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानीदेही पर हत्या में प्रयुक्त रायफल, दो बन्दूक, लाठी-डंडा, राॅड सहित सात आला कत्ल के सामान बरामद किए हैं।
पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी ने बताया कि घटना में शामिल सभी 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना का कारण प्रथम दृष्टया सरकारी राशन की दुकान का कोटा और चुनावी रंजिश बताया गया है लेकिन आरोपियों को रिमांड पर लेकर इस बारे में पूछताछ की जायेगी।

Related Articles

Back to top button
Close