Home Sliderउत्तर प्रदेशखबरेराज्य

बाल विकास मंत्री मेनका गांधी की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली रेफर

पीलीभीत, 02 जून = जिले की सांसद और केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी की शुक्रवार को यहां अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। वहां से उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया। मेनका गांधी को दिल्ली ले जाने के लिए एयरलिफ्ट की व्यवस्था की जा रही है, लेकिन अस्पताल प्रशासन ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री के गाल ब्लैडर में पथरी की समस्या है। इस वजह से उन्हें भर्ती किया गया। अब उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया है।

भाजपा नेता पर अंधाधुंध गोलिया चलते रहे बदमाश , हालत गंभीर

गौरतलब है कि केन्द्रीय मंत्री मेनका गांधी दो दिन के दौरे पर शुक्रवार को ही यहां पहुंची थीं। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक करने के अलावा विकास कार्यों का जायजा लिया। इसके बाद मेनका गांधी दिमागी बुखार से बचाव के लिए विशेष टीकाकरण अभियान का उद्घाटन करने पहुंची थीं, जहां अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें चिकित्सकों को दिखाया गया।

Related Articles

Back to top button
Close