Home Sliderदेशनई दिल्ली

…..जब राहुल ने बताया मौसम का हाल

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर (हि.स.)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को गुजरात के मौसम का हाल बताते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की वहां की यात्रा पर तंज कसा। 

राहुल ने अपने अधिकारिक ट्वीटर अकाउंट से कहा, ‘‘मौसम का हाल : चुनाव से पहले गुजरात में आज होगी जुमलों की बारिश।’’ इस ट्वीट के साथ उन्होंने गुजरात से जुड़ा एक समाचार भी शेयर किया है जिसमें गुजरात चुनावों के नज़दीक पहुंच चुके राज्य को मिलने जा रहे 12,500 करोड़ के प्रोजेक्ट का जिक्र किया गया है। 

राहुल गांधी का इस तरह की भाषा प्रयोग करना नया माना जा रहा है। उनके बदले अंदाज उनके ट्वीटर के माध्यम से दिखाई दे रहे हैं। 
उनके हाल ही के कुछ ट्वीट इस प्रकार हैं। ‘‘मोदी जी जल्दी लगता है राष्ट्रपति ट्रंप को एक बार फिर गले लगाने की ज़रूरत है।’’ इसमें वह अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के ट्वीट को शेयर कर रहे हैं जिसमें वह पाकिस्तान से रिश्ते सुधारने की बात कर रहे हैं। 
इससे पहले उन्होंने ग्लोबर हंगर इंडेक्स में भारत के स्थान को लेकर आई खबरों पर ट्वीट किया था। ‘‘भूख है तो सब्र कर, रोटी नहीं तो क्या हुआ। आजकल दिल्ली में है जेरे-बहस ये मुद्दा – दुष्यंत कुमार’’

इससे पहले उन्होंने विश्व बैंक के भारत से जुड़े विकास अनुमान में गिरावट से जुड़े समाचार को साझा कर कहा था कि ‘‘ये निराशावादी वैश्विक होते जा रहे हैं वे कहीं क्यों नहीं चले जाते?’’

Related Articles

Back to top button
Close