Home Sliderखबरेराज्य

स्पीडब्रेकर ‘दीदी’ ने बंगाल को कर दिया है तहस-नहस : बाबुल सुप्रियो

कोलकाता। केंद्रीय वन और पर्यावरण राज्यमंत्री बाबुल सुप्रियो ने जन संवाद वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि स्पीडब्रेकर ‘दीदी’ने नौ वर्षों के शासनकाल में बंगाल को तहस-नहस कर दिया है।

उन्होंने कहा, “34 वर्षों के शासनकाल में वामपंथी बंगाल को जिस शर्मनाक व दुखद स्थिति में छोड़ गये थे, देश की कोई भी राज्य ऐसी तालिका नहीं ‍था। उसमें बंगाल अंतिम कगार पर नहीं था। प्रधानमंत्री ने ठीक ही कहा कि ‘दीदी’ स्पीडब्रेकर हैं और बंगाल को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया है। ममता दीदी के पिछले नौ साल के शासनकाल में पश्चिम बंगाल में सिर्फ ममता बनर्जी, उनके परिवार और आस पास रहने वाले लोगों की उन्नति हुई है। इसके उलट राज्य में विकास ठप है।हिंसा का बोलबाला है।

बाबुल ने कहा कि वामपंथी के 34 साल के शासन में जो बंगाल की हालत थी, उस से भी बदतर हालत आज है। 2011 में लोगों को सपने दिखाकर ममता बनर्जी सत्ता में आयी और आज बंगाल को नेपथ्य में पहुचा दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री एक आंख से बंगाल में शासन करती है। ऐसा लगता है कि वो राज्य की मुख्यमंत्री नहीं, एक राजनीतिक पार्टी की मुख्यमंत्री हों। उन्होंने कहा कि दीदी आज देश के संघीय ढांचे को कमजोर कर रही है, लोगो को सिर्फ वोट डालने की मशीन समझती हैं। कभी मुख्यमंत्री के रूप में काम नहीं किया, वरन तृणमूल नेता के रूप में काम किया है। नौ साल का कुशासन में साबित कर दिया कि उन्होंने केवल राजनीति की है। वोटबैंक देखा है। वह सबका साथ, सबका विकास नहीं कर सकती हैं। विश्वास शब्द का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा, 43 साल से बंगाल ने देखा ही नहीं कि कैसे सरकार चलना चाहिए। केंद्र व राज्य सरकार कैसे मिल कर काम करे।

दीदी ने माकपा की सभी बुराइयों को अपना लिया। सुप्रियो ने कहा : ‘दीदी’ का मतलब होता है सबको प्यार करने वाला, लेकिन बंगाल में दीदी बचाने की जगह भाजपा के कार्यकर्ताओं पर अत्याचार करती है, कार्यकर्ताओं की जान लेती है , लेकिन 2021 में बंगाल की जनता टीएमसी सरकार को उखाड़ फेकेगी और एक साफ सुथरा सरकार देगी। यह साबित हो चुका है कि यह सरकार राज्य के लोगों को भला नहीं कर सकती है। वर्चुअल रैली में भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा सहित अन्य ने हिस्सा लिया। (एजेंसी, हि.स.)

Tags

Related Articles

Back to top button
Close