खबरेजम्मूराज्य

जम्मू : बर्फबारी व भूस्खलन के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग दूसरे दिन भी बंद.

Jammua and kashmirजम्मू, 09 मार्च= बर्फबारी तथा हिमस्खलन के चलते 300 मिलोमीटर लम्बे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को गुरुवार को दूसरे दिन भी बंद रखा गया है। जवाहर टनल के पास व कांजीकुंड में बर्फबारी के चलते तथा रामबन क्षेत्र में मार्ग पर पस्सियां गिर जाने से कश्मीर घाटी को पूरे देश से जोड़ने वाले एकमात्र जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग आज दूसरे दिन भी बंद है। जिसके चलते कई छोटे-बड़े वाहन रास्ते में फंसे हुए हैं।

ये भी पढ़े : RBI : अब आएगा 10 रुपये का नया नोट

पिछले दो महीनों से बारिश, बर्फबारी व हिमस्खलन के चलते इस 300 किलोमीटर लंबे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक तरफा ट्रैफिक ही संभव हो पा रहा है। इसके पीछे भूस्खलन, बारिश, बर्फबारी और फिस्लन बड़ा कारण रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने के कारण कई छोटे-बड़े वाहन रास्ते में फंस गए हैं। सीमा सड़क संगठन मार्ग को सुचारू बनाने के लिए युद्ध स्तर पर कार्यरत है।

Related Articles

Back to top button
Close