Home Sliderखबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

नांदेड़ में शीला भवरे बनीं कांग्रेस की महापौर

मुंबई, 01 नवंबर : नांदेड़ महानगर पालिका चुनाव में कांग्रेस को बहुमत मिल गया था, इसलिए वहां पर कांग्रेस की नगरसेविका शीला भवरे को महापौर चुन लिया गया है और उप महापौर के रूप में विनय गरडे चुने गए हैं। कांग्रेस के इन दोनों उम्मीदवारों को 74-74 मत मिले हैंं।

गौरतलब है कि नांदेड़ जिला कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक चव्हाण का गृह जनपद है और अभी हाल ही में हुए वहां महानगर पालिका के चुनाव में उन्होंने अपने गढ़ को बचा लिया। यहां की 81 सीटों में से कांग्रेस ने 73 सीटों पर रिकार्ड जीत दर्ज की थी। यहां पर भाजपा को 6 सीटें मिली थीं तो शिवसेना को एक ही सीट से संतोष करना पड़ा था और एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत दर्ज की थी।

दादर में फेरीवालों के समर्थन में कांग्रेस के मोर्चे पर मनसे कार्यकर्ताओं हमला, लाठीचार्ज

इस तरह से निर्दलीय उम्मीदवार का एक वोट पाकर कांग्रेस के दोनों उम्मीदवारों को 74-74 मत मिले। इसलिए कांग्रेस की शीला भवरे महापौर चुनी गई हैं तो उप महापौर के रूप में विनय गरडे चुने गए हैं। शिवसेना इस चुनाव में जहां तटस्थ थी, वहीं भाजपा उम्मीदवार को पराजय का सामना करना पड़ा है। (हि.स.)।

Related Articles

Back to top button
Close