खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

IT अधिकारी बत्रा के पास मिली 6 करोड़ की बेनामी संपत्ति

मुंबई, 29 जुलाई : आयकर विभाग के महत्वपूर्ण टीडीएस विभाग के अतिरिक्त आयुक्त विवेक बत्रा के पास 6 करोड़ 79 लाख 51 हजार 116 रुपए की बेहिसाबी संपत्ति की जानकारी उनकी जांच कर रहे सीबीआई को मिली है। इस मामले की सघन जांच शनिवार को भी शुरू है और विवेक बत्रा की पत्नी प्रियंका, सीए शिरीष शाह, विराज प्रोफाईल के एमडी नीरज कुमार व आलोक इंडस्ट्रीज के संचालक दिलीप जिवारजी की भी जांच जारी है। 

जानकारी के अनुसार आयकर विभाग के अधिकारी विवेक बत्रा के विरुद्ध सीबीआई के पास शिकायत आई थी। इसी शिकायत के आधार पर शुक्रवार को ही बत्रा के मुंबई, ठाणे, गोवा, सिल्वासा व दिल्ली में सीबीआई ने छापा मारा था और जांच शुरू की थी। बत्रा के पास बड़े पैमाने पर आय से अधिक संपत्ति पाई गई है। जानकारी के अनुसार बत्रा ने एक अप्रैल 2008 से 30 अप्रैल 2017 तक की बेहिसाबी संपत्ति की घोषणा बत्रा ने की थी। विवेक बत्रा 1992 के आईआरएस अधिकारी हैं और उन्होंने बड़े पैमाने पर आय से अधिक संपत्ति बनाई है। इस मामले में कल से हो रही जांच में सामने आया है कि बत्रा द्वारा गलत तरीके से संपत्ति बनाने में उनकी पत्नी प्रियंका व उनके अन्य सहयोगियों ने मदद की है। इसकी जानकारी मिलने के बाद सीबीआई ने बत्रा सहित छह लोगों पर मामला दर्ज किया है। 

Related Articles

Back to top button
Close