Home Sliderदेशनई दिल्ली

जयराम ठाकुर के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे PM मोदी

नई दिल्ली, 26 दिसंबर (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश में नई सरकार के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शिमला जाएंगे। जहां वह भावी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व उनके मंत्रिमंडल के साथियों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे। 

बुधवार को शिमला के रिज मैदान में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री के अलावा दिल्ली से भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, वित्तमंत्री अरूण जेटली, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान समेत कई केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे। 

इसके अलावा भाजपा के संगठनमंत्री रामलाल, महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, भूपेन्द्र यादव व पार्टी के तमाम केंद्रीय नेता भाग लेंगे। भाजपा व राजग शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
Close