खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

जोगेश्वरी-विक्रोली लिंक रोड पर पांच वाहन दुर्घटनाग्रस्त

मुंबई, 22 नवम्बर (हि.स.)। मुंबई उपनगर के जोगेश्वरी-विक्रोली लिंक रोड पर पांच वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गए जिसके कारण यातायात की समस्या उत्पन्न हो गई। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ यातायात पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने का कार्य शुरू करते हुए ट्रैफिक की समस्या को दूर किया।

बुधवार की सुबह 8.30 बजे के करीब रेत से भरा ट्रक जोगेश्वरी-विक्रोली लिंक रोड से होते हुए जा रहा था, तभी सिप्ज गेट के समीप ट्रक चालक का गाड़ी पर से नियंत्रण छूट गया और गाड़ी असंतुलित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। इसी के साथ पांचों वाहन एक दूसरे से टकरा गए। इस दुर्घटना में तकरीबन पांच लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद वहां पर यातायात की समस्या उत्पन्न हो गई। जिसे दूर करने के लिए स्थानीय पुलिस, यातायात पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और राहत कार्य शुरू कर दिया।

Related Articles

Back to top button
Close