खबरेपश्चिम बंगाल

टूरिस्ट बस पलटने से पांच की मौत, 40 घायल.

मपुरहाट, 22 जनवरी=  तफरीह के उद्देश्य से निकले एक टूरिस्ट बस के पलट जाने से बस में सवार पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 40 घायल लोग हो गए। यह हादसा रविवार तड़के बीरभूम जिले के इलमबाजार के सुनमुनि मोड के पास हुई। मरे हुए लोगों में से तीन महिलाएं शामिल हैं। घायलों को इलमबाजार स्वास्थ्य केंद्र, बोलपुर महकमा अस्पताल तथा दुर्गापुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त बस शनिवार को दुर्गापुर से यात्रियों को लेकर मुर्शिदाबाद के हजार दुआरी गई थी। वहां तारापीठ होते हुए दुर्गापुर वापस लौटने के दौरान राजमार्ग-60 पर सुनमुनी मोड के पास बस अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी।

इस हादसे में बस में सवार करीब 40 यात्री घायल हुए। घायलों को इलाज के लिए इलमबाजार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जबकि गंभीर रूप से घायलों को बोलपुर महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पांच लोगों की मौत हो गई। बाद में गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को दुर्गापुर के एक गैरसरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Related Articles

Back to top button
Close