खबरेविदेश

तिब्बत में मिली 1200 साल पुरानी बुद्ध की शैल प्रतिमा

ल्हासा (ईएमएस)। तिब्बत में कामदो सिटी की चागयाब कांउटी के आसुर से बुद्ध की एक शैल मूर्ति (शिला पर बनी मूर्ति) मिली है, जिसके 1200 वर्ष पुरानी होने की संभावना है।

क्षेत्रीय सांस्कृतिक अवशेष संरक्षण अनुसंधान संस्थान ने बताया कि यह मूर्ति तिब्बत के तुबो राजवंश के समय की है। इसमें बौद्ध कला की झलक भी मिलती है। घाटी में पत्थर की कटाई कर रहे मजदूरों को बुद्ध की यह मूर्ति मिली है। यह करीब 10 मीटर में फैली शिला पर बनी हुई है। विशेषज्ञों का मानना है कि इसका निर्माण नवीं सदी में किया गया था। यह बहुत दुर्लभ मूर्ति मानी जा रही है।

Related Articles

Back to top button
Close